महासमुन्द
मानसिक कमजोर महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
12-Feb-2023 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 12 फरवरी। मानसिक कमजोर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मानसिक रूप से कमजोर महिला विगत एक माह से गांव गांजर में आयी है और दिनभर इधर उधर घूमती रहती है और रात में गांजर बाजार के रंगमंच में आकर सोती थी। उसके साथ 8 फरवरी की रात को आरोपी जोहन लाल ध्रुव (31) गांजर थाना बागबाहरा एवं आरोपी नीलकमल विश्वकर्मा (19) गांजर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के द्वारा गांजर के बाजार पारा रंगमंच के पास उक्त महिला के साथ रेप किया। प्रार्थी रवि निषाद की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अपराध दर्ज कर विवेचना लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे