महासमुन्द

शादी का झांसे में युवक के साथ रह रही थी नाबालिग, परिजनों को सौंपा
09-Feb-2023 2:57 PM
शादी का झांसे में युवक के साथ रह रही थी नाबालिग, परिजनों को सौंपा

महासमुंद, 9 फरवरी। सरायपाली पुलिस ने शादी का झांसा पाकर युवक के साथ रह रही नाबालिक को वापस परिजनों को सौंपा है। इस मामले में प्रलोभन देकर ले जाने वाले आरोपी को धारा 366,376, 4-6 पॉक्सो एक्ट के तहत हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर को ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध दर्ज किया गयाथा। आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान 7 फरवरी को थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि इच्छापुर निवासी पंकज साहू ने शादी करने का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ केरल में रखा हुआ था। अभी लडक़ी की तबीयत खराब होने पर छिपते छिपाते इच्छापुर में आया है।

मुखबिर सूचना पर पुलिस स्टाफ  आरोपी के घर पहुंची और नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी पंकज साहू (22) साकिन इच्छापुर थाना सरायपाली जिला महासमुंद को पूछताछ करने पर उसने अपराध करना कुबूल किया है। अपहृता ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर घर से भगाया था, लेकिन बगैर शादी किए बतौर पत्नी के रूप में रख लगातार रेप करते रहा।
 


अन्य पोस्ट