महासमुन्द
सरकार से हमारी सिर्फ एक मांग, हमारी वेतन विसंगति दूर की जाए
08-Feb-2023 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 फरवरी। सात फरवरी से महासमुंद जनपद परिसर में सहायक शिक्षक फेडरेशन समग्र शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन कहा कि सरकार से हमारी सिर्फ एक मांग है कि हमारी वेतन विसंगति दूर किया जाए।
कल ब्लॉक इकाई की ओर से सचिव दिनेश प्रधान, मंच संचालन संघ के प्रवक्ता अनिल पटनायक, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि अपनी पुरानी मांगों को लेकर हम यहां बैठे हंै।
बागबाहरा से जिला कोषाध्यक्ष डिकेस्वर साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष लोचन साहू ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। लिलिमा साहू, कामायनी पंडा, कल्पना चंद्राकर, ज्योति दीवान, जगतराम प्रधान, आनंद कुमार भोई, अशोक पटेल, अरविंद नायक, रोशन डडसेना, जिला पदधिकारी डोलामणि साहू, शिव कुमार पंडा, दूबनाथ पटेल, अमरजीत नायक, सत्यानंद प्रधान आदि शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे