महासमुन्द
शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे डाइट के छात्र अध्यापक
08-Feb-2023 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 फरवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद से द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक प्राचार्य मीना पाणिग्राही एवं सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डाइट पेंड्रा एवं पर्यटक स्थल अमरकंटक से शैक्षिक भ्रमण कर सकुशल लौट आए हैं। संस्थान के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन ने बताया कि छात्राध्यापकों के लिये शैक्षिक भ्रमण अत्यंत रोमांचकारी एवं अविस्मरणीय रहा। पेंड्रा पहुंचकर वहां की रमणीयता एवं स्वागत देखकर सभी प्रपुल्लित नजर आये। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट पेंड्रा जेेपी पुष्प सहित समस्त स्टाफ दोनों प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आदान प्रदान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे