महासमुन्द

गड़ेलाभांठा में कबड्डी स्पर्धा का समापन
08-Feb-2023 3:02 PM
गड़ेलाभांठा में कबड्डी स्पर्धा का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 फरवरी।
ग्राम गुड़ेलाभांठा झलप में दो दिवसीय महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा का समापन 5 फरवरी को हुआ। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नपा सभापति निखिलकांत साहू उपस्थित हुए। खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि युवा कबड्डी समिति गुड़ेलाभांठा के समस्त सदस्य बधाई के पात्र हैं। यहां महिला और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर मिसाल पेश किया गया है। अब कबड्डी सहित विभिन्न खेला में लड़कियां भी लडक़ों की बराबरी पर हैं। उन्होंने खेल के साथ-साथ युवाओं को पढ़ाई तथा सामाजिक कार्यों व ग्राम विकास के कार्यों में भागीदार बनने अपील की।

श्री साहू ने विजेता टीमों को पुरस्कार राशि, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सभापति हेमंत डडसेना, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी, वैभव मिश्रा, दामू साहू, पिलूसिंग ठाकुर,दुर्गेश ठाकुर,आत्मा बघेल, लक्ष्मण ठाकुर, हीरू कुर्रे,रवि ठाकुर, दिनेश्वर ठाकुर, नितिन ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, पदुम ठाकुर सहित आयोजक टीम के सदस्य व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट