महासमुन्द
नेशनल इंटर डिस्टिक जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने महासमुंद के खिलाड़ी रवाना
08-Feb-2023 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 फरवरी। 18वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी पटना बिहार में आयोजित है जिसमें जिला एथलेटिक संघ महासमुंद के 10 खिलाड़ी भाग लेने रवाना हुए जिसमें देश भर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने महासमुंद जिला के 14 वर्ष से कम उम्र के विनय यादव, जयप्रकाश साहू, मयंक साहू एवं शुभांशी साहू 16 वर्ष से कम उम्र के लक्ष्मीकांत सेन, विराट चतुर्वेदी, समीर यादव एवं कुमारी शुभांशी साहू, रूपाली यादव, दीपांजलि कश्यप बालक एवं बालिका टीम मैनेजर भावेश कुमार पटेल एवं कोच कुमारी रितिका शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे