महासमुन्द
गौण खनिज, साधारण रेत उत्खनन पट्टा आबंटन की नीलामी 18 से
02-Feb-2023 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 फरवरी। जिला में गौण खनिज, साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय के तहत नीलामी रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से रेत उत्खनन पट्टा आबंटित किया जाना है। बोली प्रारम्भ की तिथि 18 फ रवरी तथा अंतिम बोली तिथि 24 है। इच्छुक बोलीदार खदानों के आबंटन हेतु निविदा के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट, विभागीय वेबसाईट या कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा महासमुंद, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के सूचना पटल से प्राप्त किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे