महासमुन्द

गुहा जयंती पर महासमुंद में भव्य कार्यक्रम
22-Jan-2023 4:30 PM
गुहा जयंती पर महासमुंद में भव्य कार्यक्रम

महासमुंद, 22 जनवरी। गुहा जयंती के उपलक्ष में शनिवार को महासमुंद मुख्यालय में भी शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में महासमुंद नगरपालिका के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने रामचंद्र जी का पूजार्चना कर एक शोभा यात्रा को झंडी दिखा यात्रा में शामिल सभी लोगों को बधाई दी। यह यात्रा लोहानी गली से शुरू होकर अंबेडकर चौक, नेहरू चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंची।

इस शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। समाजजनों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर का कहना है कि निषादराज निषादों के राजा का उपनाम है। वे ऋंगवेरपुर वर्तमान में प्रयागराज के महाराजा थे। उनका नाम महाराज गुहराज निषादराज था। वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में राम, सीता तथा लक्ष्मण को गंगा पार करवाया था। निषाद समाज आज भी उनकी पूजा करते हंै। वनवास के बाद श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई थी।
 


अन्य पोस्ट