महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ राज्य निर्मित गोवा स्पेशल व्हीस्की 20 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कारण समेत उसमें रखे 173 लीटर शराब कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपए बरामद किया है। सायबर सेल एवं थाना सांकरा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कल 17 जनवरी को एन एच 53 नेशनल हाईवे के रास्ते थाना सांकरा क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते व्यक्ति को बल्दीडीह चौक जोंक नदी पुल सांकरा के पास नाकाबंदी कर पकड़ा गया।
नाकेबंदी के दौरान पिथौरा तरफ से एक सफेद कलर की मारूती ईको कार में आ रहे उक्त आरोपी ने पुलिस को खड़ा देख यू-टर्न कर पिथौरा की तरफ भागने की कोशिश की। जिसे घेराबंदी कर पुलिस की टीम ने पकड़ा। आरोपी चालक ने पुलिस को अपना नाम प्रमोद चौहान उम्र 46 साल साकिन हाल मुकाम कुटेला थाना सरायपाली महासमुंद का रहने वाला बताया है। शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण कार में रखे 20 सफेद कार्टून के अंदर 960 शीशिायों में छत्तीसगढ़ निर्मित गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब लगभग 173 लीटर कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए समेत कार बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, पिथौरा प्रेमलाल साहू के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, थाना सांकरा प्रभारी उनि विनोद नेताम, सउनि राजेन्द्र प्रसाद भोई, प्रआर मिनेश ध्रुव, डीएम भोई, हेमन्त नायक, संदीप भोई, डिग्री लाल नंद, अजय जांगड़े, त्रीनाथ प्रधान, छत्रपाल पटेल, जितेन्द्र बाघ, अभिषेक राजपूत द्वारा की गई है।