महासमुन्द

फिर भूपेन्द्र को आप महासमुंद जिला अध्यक्ष की कमान
18-Jan-2023 7:13 PM
फिर भूपेन्द्र को आप महासमुंद जिला अध्यक्ष की कमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 जनवरी। आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से भूपेन्द्र चन्द्राकर को महासमुंद के जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। भूपेन्द्र चन्द्राकर पूर्व में भी महासमुंद जिले के अध्यक्ष के पद पर थे। आम आदमी पार्टी ने नए संगठन के निर्माण हेतु प्रदेश के सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। सोमवार को प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने सभी जिले के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद 32 जिलों के अध्यक्ष और सचिवों के नामों की घोषणा प्रदेश कार्यालय रायपुर में की है। जिसमें महासमुंद जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर एवं जिला सचिव खिरोद पटेल को बनाया गया है।

भूपेन्द्र चन्द्राकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी सालों पहले महासमुंद जिले में दाखिल हुई। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी ने महासमुंद जिले के लोगों के लिए एक नया विकल्प के रूप में सामने लाया है। आज लोग कांग्रेस भाजपा के बाद इस एक और पार्टी को विश्वशनीय नजरों से देख रहे हंै। पार्टी लगातार मुखर होकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान की कोशिश में लगी है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की ही पार्टी है। इस पार्टी में सभी सामान्य हैं, न कोई छोटा, न बड़ा। सभी का बराबर सम्मान है। आम आदमी पार्टी को मालूम है कि गरीब को भूख लगती है तो उसकी तड़प क्या होती है। गरीब बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलती तो मां-बाप पर क्या गुजरती है। आम आदमी पार्टी एक नया सबेरा छत्तीसगढ़ में लाएगी। जिला अध्यक्ष बनने पर भूपेन्द्र चन्द्राकर को लगातार बधाई के संदेश कार्यकर्ताओं मिले हैं। जवाब में भूपेन्द्र ने कहा है कि यह पद नहीं जिम्मेदारी है जिसे मंै तन मन धन से पूर्ण करने का प्रयास करूंगा।


अन्य पोस्ट