महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जनवरी। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। जिला मुख्यालय महासमुंद सहित इसके आस-पास के सरकारी गैर व गैर सार्वजनिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस को मनाने को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कल कलेक्टोरेट के महानदी सभाकक्ष में 74वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड.19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए समारोह आयोजित किया जाएं। आयोजन के दौरान कोविड.19 से बचाव के लिए राज्य और केन्द्र सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से हो। पुलिस एवं अद्र्ध सैनिक बलों की टुकडिय़ांं, स्काउट-गाइड, एनसीसी परेड में हिस्सा लेंगे।
पिछली बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे हिस्सा नहीं लेंगे और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा।
समारोह में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। पूर्व की भांति मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन के मंडपे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 26 जनवरी रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय स्मारकों पर रौशनी की जाएगी।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह चूंकि प्रात: 9 बजे से प्रारम्भ होगा। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए। ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सकें। अधिकारी अपने-अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का नाम शनिवार 22 जनवरी तक सीईओ जिला पंचायत या अतिरिक्त कलेक्टर के पास भेज सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर सैनिटाइजर व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ली के लिए वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गत वर्ष की भांति जिस-जिस विभाग को दायित्व दिए गए थे, उसी प्रकार सभी संबंधित विभाग समय रहते अपने.अपने दायित्व पूरा करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि समारोह में गणमान्य अतिथियों को भी सीमित संख्या में आमंत्रित किया जाए। बैठक व्यवस्था में भी सामाजिक, व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।