महासमुन्द

गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन
17-Jan-2023 2:24 PM
गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जनवरी।
ग्राम पंचायत भेंडरी लोहरसी में विद्युत सब स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किए जाने का विरोध कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं डायमंड साहू, पोखराज साहू, मनीष साहू, देवानंद निषाद की गिरफ्तारी के विरोध में कल महासमुंद में भी भाजपाई ने प्रदर्शन किया। 

महासमुंद के भाजपाईयों का कहना है कि भाजयुमो के कार्यकर्ता क्षेत्र के विधायक अमितेष शुक्ल का विरोध कर रहे थे। उनके साथ थाना प्रभारी ने अमर्यादित व्यवहार भी किया है।  राजिम की तर्ज पर महासमुंद में भी भाजपाईयों ने पाण्डुका थाना प्रभारी को हटाए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

 


अन्य पोस्ट