महासमुन्द

एसपी ने किया थाना सिंघोड़ा और बलौदा का निरीक्षण
15-Jan-2023 8:19 PM
एसपी ने किया थाना सिंघोड़ा और बलौदा का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह ने थाना सिंघोड़ा और बलौदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे इस भ्रमण के दौरान पुलिस जवानों की समस्याएं सुनी तथा निराकरण के निर्देश गिए। उन्होंने थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के घोड़ाधार मकर संक्रांति मेला के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। इस दौरान वे ग्रामीणों से भी रूबरू हुए।

जानकारी के मुताबिक श्री सिंह कल 14 जनवरी को अचानक जिले के सरहदी थाना सिंघोड़ा एवं बलौदा पहुंचे। उन्होंने वहां का  निरीक्षण किया। पश्चात् थानों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बार्डर पार ओडि़सा राज्य में होने वाली नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने व सूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया।


अन्य पोस्ट