महासमुन्द

राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाडिय़ों का चयन
15-Jan-2023 2:40 PM
राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाडिय़ों का चयन

  चयनित खिलाडिय़ों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जनवरी।
राजनांदगांव में आयोजित अन्तर महाविद्यालय राज्य स्तरीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज महासमुंद के 16 छात्रों का चयन किया गया है। कल शनिवार को चयनित सभी खिलाडिय़ों व कोच मैनेजर ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि 23 जनवरी को राजनांदगांव में अन्तर महाविद्यालय राज्य स्तरीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें पीजी कॉलेज के 16 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कल शनिवार को चयनित सभी खिलाडिय़ों ने जिला ओलंपिक संघ के सचिव सैयद इमरान अली के नेतृत्व में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान कौनन मोहम्मद, त्रिवेंद्र यादव, धनंजय चेलक, आदित्य चंद्राकर, हिमांशु साहू, आदित्य साहू, रोशन यादव, जयचंद दास, सिफ्टेन रजा, मोनू सिंह, सकलेन अहमद, कबीर अहमद, लालू यादव, कुंदन चंद्राकर सहित रुपेश महिलांग, टिकेश्वर साहू, कपिल पेंदरिया, मुकेश पेंदरिया उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट