महासमुन्द

ओडिशा से 16 लाख का गांजा एमपी ले जाते 2 गिरफ्तार
15-Jan-2023 2:24 PM
ओडिशा से 16 लाख का गांजा एमपी ले जाते 2 गिरफ्तार

महासमुंद,15 जनवरी। थाना सिघोंड़ा पुलिस ने ओडि़शा से महासमुंद के रास्ते 16 लाख का गांजा परिवहन करते 2 अन्तरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक ये आरोपी उक्त गांजे को मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। उनकी कार से पुलिस ने 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ  20 ख एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, और शुभम यादव साकिन अनूपपुर मध्यप्रदेश शामिल हैं। 

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक को 13 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप कार में ओडिशा से महासमुंद होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाने वाली है। इस सूचना पर पर तत्काल थाना सिंघोड़ा पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। 

थोड़ी देर बाद बरगढ़ ओडिशा़ की तरफ  से एक कार महासमुंद की ओर आते दिखी। उक्त वाहन को रेहटीखोल नाके के पास रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका बाजार मूल्य 16 लाख आंकी गई है। 


अन्य पोस्ट