महासमुन्द

कलेक्टर जन चौपाल में मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
14-Jan-2023 2:46 PM
कलेक्टर जन चौपाल में मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई

तुमगांव नगर अंदर तक यात्रियों को नहीं छोडऩे पर 18 यात्री बसों से 35 हजार की चालानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी।
विगत मंगलवार 10 जनवरी को कलेक्टर जनचौपाल में नगरवासी, नगर पंचायत तुमगांव द्वारा सराईपाली व महासमुंद से आने वाली बसें तुमगांव नगर अंदर तक यात्रियों को नहीं छोडऩे व आग्रह करने पर दुव्र्यवहार करने संबंधी समस्या के निराकरण के संबंध में कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला परिवहन अधिकारी को तुरंत इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के परिपालन और यात्रियों की सुविधा तथा वाहन मालिकों की मनमानी के विरुद्ध कल शुक्रवार 13 जनवरी को जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद के साथ परिवहन उडऩदस्ता रायपुर की टीम ने ग्राम तुमगांव में बसों की जांच की। जिसमें 18 यात्री बसों से 35 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों व परिचालकों को यात्रियों से दुव्र्यवहार न करने व तुमगांव बस स्टैंड तक होकर वाहन संचालन करने के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान एक यात्री बस में ऐसा भी पाया गया जो बिना फिटनेस, परमिट व बीमा के चल रही थी। उक्त वाहन में माह अप्रैल 2021 से जनवरी 2023 तक का मोटरयान कर बकाया है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से उक्त वाहन को जप्त कर थाना पटेवा में खड़ा किया गया है।
 


अन्य पोस्ट