महासमुन्द

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
14-Jan-2023 2:43 PM
नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 14 जनवरी।
महासमुंद जिले के बसना ब्लाक के पठियापाली में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।  जानकारी के अनुसार गुरुवार को नवविवाहिता पठियापाली निवासी हरिप्रिया ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतका हरिप्रिया पिता गजपति बारीक का मायका मोहका है  जिसकी शादी 8-9 महीने हुई थी।

बताया गया कि महिला का पति नरोत्तम नायक तथा सास-ससुर सभी गर्मी फसल धन लगाने के लिए खेत चले गए थे।  घरवालों के  मुताबिक वह दोपहर 12 बजे का भोजन ले करकर खेत गयी थी और खेत से आकर के घर में फांसी लगा ली। उसकी सास तथा पति के मुताबिक खेत से लौटने के  बाद  घर में फांसी में लटकती हुई मिली। उन्होंने  दुपट्टे  को काट करके लाश को उतारा, और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर मृतका के मायकेवाले भी आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस जांच में जुट गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। ससुरालवाले दाह संस्कार की तैयारी में थे, लेकिन मायकेवालों के मना करने के बाद शव को दफनाया गया।
पीएम के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।


अन्य पोस्ट