महासमुन्द
करनापाली संकुल केंद्र ढूटीकोना में विवेकानंद जयंती का आयोजन
13-Jan-2023 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 जनवरी। महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र अंतर्गत करनापाली संकुल केंद्र ढूटीकोना में गुरूवार को स्वामी विवेकानंद की की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में दो बच्चों पंकज पटेल, मिथलेश साहू ने स्वामी विवेकानंद तथा एक छात्रा खुशबू पटेल ने भगिनी निवेदिता की वेशभूषा में बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण किया। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने उन्हें श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गांव के बड़े बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने की अपील की। उपस्थित शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर एवं दूधनाथ साहू ने भी अपने उद्बोधन में स्वामीजी के जीवन अनुरूप कार्य करने हेतु आग्रह किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे