महासमुन्द
अन्य का धान बेचने की कोशिश, किसान पकड़ाया
12-Jan-2023 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जनवरी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली हेमंत नंदनवार के निर्देशन में बुधवार को बसना तहसीलदार श्री बघेल के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा, बसना मण्डी की टीम ने खरीदी केंद्र अकोरी में दबिश दी। इस दौरान रामनाथ पलसापाली स्वयं के 120 पैकेट धान के साथ 135 पैकेट दूसरे के धान क्रय कर योग 255 पैकेट धान को खपाने का प्रयास कर रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर जब्त कर अकोरी सोसायटी खरीदी प्रभारी छेदू राम निषाद के सुपुर्द में किया। इस कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा, बसना मण्डी उपनिरीक्षक दिनेश साहू, वाहिद दयाला शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे