महासमुन्द

वन चेतना केन्द्र कुहरी में इको पर्यटन कोडार जलाशय पहुंचे संस्कृति मंत्री
12-Jan-2023 3:05 PM
वन चेतना केन्द्र कुहरी में इको पर्यटन कोडार जलाशय पहुंचे संस्कृति मंत्री

कहा-राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम लगातार कर रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जनवरी।
प्रदेश के संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कल दोपहर वन चेतना केन्द्र कुहरी, इको पर्यटन कोडार जलाशय पहुंचे। उन्होंने उक्त स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा टूरिस्टों के लिए कोडार जलाशय को इको पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की सराहना की और कहा कि यहां जंगल, पहाड़, नदी, जलाशय और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक दर्शनीय स्थल हंै। प्रदेश में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन स्थल की प्रमुख भूमिका होती है। पर्यटन स्थलों पर सैकड़ो की तदाद में सैलानी प्रतिदिन पहुंचते हंै। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम लगातार कर रही है। महासमुंद के इन स्थानों में भी सैलानी  यहां की गौरवशाली विरासत,लोक संस्कृति से वाकिफ  हो सकेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने उन्हें बताया कि महासमुंद जिले का सिरपुर अपने ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्वता के कारण आकर्षण का केन्द्र है। कोडार जलाशय भी टूर सर्किट से जुड़ गया है। कोडार जलाशय नेशनल हाईवे 53 से नजदीक होने के कारण आने वाले लोग यहां सुकून का एहसास करते हैं। कोडार जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग में ठहरने के इंतजाम भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केन्द्र में उपलब्ध है। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में और सुविधाओं का भी इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैलानियों के लिए रायकेरा तालाब में भी बोटिंग की सुविधा शुरू हो गई है।
 


अन्य पोस्ट