महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जनवरी। बीते 10 जनवरी को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल की अध्यक्षता, डॉ रीता पांडे नोडल अधिकारी आईडीपी करुणा दुबे संयोजक आईडीपी के संयोजन में अपर संचालक क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार महाविद्यालय के 2022-23 से 2027-28 तक संस्थागत विकास योजना आईडीपी महाविद्यालय के अधोसंरचना एवं विकास हेतु बनाए जाने वाले प्लान हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया यह महत्वपूर्ण प्रयास है जिसमें हमें आगे महाविद्यालय के अधोसंरचना एवं बजट निर्माण में क्या चाहिए इससे संबंधित जानकारी मांगी गई है जो महाविद्यालय के विकास के लिए बहुत जरूरी है।
नोडल अधिकारी आईडीपी डॉ रीता पांडे ने कहा कि आईडीपी निर्माण हेतु महाविद्यालय के समस्त विभाग अपने आने वाले वर्षों के विकास हेतु प्लान बनाकर प्रस्तुत करें जो महाविद्यालय के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर कीर्ति श्रीवास सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, संभाग स्तरीय समिति सदस्य आईडीपी, शासकीय महाविद्यालय अभनपुर जिला रायपुर द्वारा महाविद्यालय में आईडीपी के निर्माण हेतु महाविद्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के अधिकारियों द्वारा जो प्लान बनाया जा रहा है वह वास्तविक धरातल पर आधारित होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में डॉ आरके अग्रवाल, डॉक्टर नीलम अग्रवाल, सी खलको, एस आर रात्रे,मनीराम धीवर, डॉ. दुर्गावती भारती, डॉक्टर ईश्वरी प्रसाद चेलक, सरस्वती सेठ, अजय कुमार राजा, टीकम साहू, पूजा यादव,सौरभ साहू, लच्छवंतीन जांगड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थेे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कन्हेर व आभार प्रदर्शन करुणा दुबे ने किया।