महासमुन्द

पौने 3 लाख नगदी समेत 5 जुआरी पकड़ाए
12-Jan-2023 12:44 PM
 पौने 3 लाख नगदी समेत 5 जुआरी पकड़ाए

2 सेट ताश पत्ती, 6 मोबाइल, कार भी बरामद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जनवरी।
गुरुवार सुबह सरायपाली पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए घटनास्थल कुटेला चौक सरायपाली के पास नगदी 2 लाख 82 हजार रुपये, 2 सेट ताश पत्ती, 6 मोबाइल,  कार, कुल 9 लाख 12 हजार रुपये बरामद किया है।           

थाना प्रभारी आशीष वासनिक के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुटेला चौक के पास सरायपाली में कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों में गिरिजा पटेल (43)अचानकपाली थाना सारंगढ़, टीकाराम पटेल (57) अचानकपाली, पदमलोचन पटेल (44) अचानकपाली, सुकलाल यादव (37) अचानकपाली, एकनाथ नायक (38) कनकबीरा शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। यह संपूर्ण कार्रवाई एएसआई सोनचंद डहरिया, प्रधान आरक्षक अशोक बाघ, आरक्षक योगेन्द्र बंजार,कमल जांगड़े, मानवेन्द्र ढीढी, ठाकुरेश्वर, अमित जयसवाल, सरफुद्दीन अंसारी, समस्त स्टाफ  थाना सरायपाली द्वारा की गई।

 


अन्य पोस्ट