महासमुन्द
जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 तक
11-Jan-2023 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11 जनवरी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों की जन्मतिथि 1 मई 2011 से पूर्व तथा 30 अप्रैल 2013 के बाद की नहीं होनी चाहिए। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक है। विद्यार्थियों के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर की चयन परीक्षा 29 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे