महासमुन्द

कांग्रेस भवन में मना अमर का जन्मदिन
10-Jan-2023 3:24 PM
कांग्रेस भवन में मना अमर का जन्मदिन

कहा-यहां मिले स्नेह से मुझे प्रदेश के कामों के लिए ऊर्जा मिलेगा

महासमुंद, 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला का जन्मदिन महासमुंद कांग्रेस भवन में मनाया गया।
अमरजीत के महासमुंद आगमन पर जिले के खल्लारी-बसना-सराईपाली-महासमुंद विधानसभा की समस्त कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। कांग्रेस भवन में स्वागत भाषण के पश्चात अमरजीत चावला ने केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर सभी धन्यवाद किया।

श्री चावला ने कहा कि महासमुंद मेरा गृह क्षेत्र है। इसलिए प्रदेश में संगठन का कार्य करने के पश्चत मंै अपने घर की ओर आ गया। इस शहर से मिले स्नेह से मुझे प्रदेश के कामों के लिए ऊर्जा मिलेगा। इसी स्नेह के बूते में प्रदेश में संगठन के कार्यों को उत्साह और लगन से कर पाता हूं।

उक्त कार्यक्रम में खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष, यतेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष, लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ढेलू निषाद, सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री, गुरमीत चावला महामंत्री, मोहित ध्रुव, लक्ष्मी देवांगन, केशव चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, सीटू सलूजा, मंजीत सलूजा, इश्तियाक खैरानी, अमन चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, तरुण साहू, विजय साव, गोविंद साहू इत्यादि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट