महासमुन्द

अब तक पानी नहीं छूटा: किसान संशय की स्थिति में
10-Jan-2023 2:19 PM
अब तक पानी नहीं छूटा: किसान संशय की स्थिति में

महासमुंद,10 जनवरी। रवि फसल के लिए घोषणा उपरांत अब तक पानी नहीं छोडऩे से लोहारडीह,बनसिवनी, सोरिद, चोरभठ्ठी, कौंदकेरा के किसान संशय की स्थिति में हैं। इन गांवों के किसानों ने महंगे दामों में धान बीज एवम खादों की खरीदी कर संग्रहण कर लिया है।

बहुत से किसानों ने खेतों की जुताई कर मेढ़ बंधान का काम भी पूरा कर लिया है। अब तक पानी नहीं छोडऩे से फसल बोओई कोलेकर चिंतिति हैं। किसानों का कहना है कि यदि लेट से धान की बोआई करेंगे तो कटाई के दौरान मानसून सेपरेशानी होगी। आगामी खरीफ फसल में भी विलंब होगा। जनपद सदस्य एवम सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर चन्द्राकर ने 2 दिन के अंदर पानी नहीं छोडऩे की स्थिति में सम्बंधित ग्रामीणों के साथ जलसंसाधन विभाग एवम विधायक निवास घेराव की चेतावनी दी ही है। साथ ही विलंब की स्थिति में किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रशासन को सचेत किया है।
 


अन्य पोस्ट