महासमुन्द
आरएसएस का पथ संचलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद खंड व नगर इकाई ने रविवार को दादाबाड़ा मैदान में पथ संचालन का आयोजन किया। इस अवसर पर मंच कार्यक्रम के अध्यक्ष राजू यादव जिला अध्यक्ष यादव समाज महासमुंद तथा मुख्य वक्ता कनीराम नंदेश्वर प्रांत प्रचार प्रमुख एवं नगर संघचालक भूपेंद्र राठौर उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम के बाद दोपहर तीन बजे मैदान से स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ नगर में पथ संचलन किया। जो नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए सायंकाल चार बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचा। अतिथियों ने शस्त्र पूजन कर उत्सव प्रारंभ किया। नगर कार्यवाह द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। इसके बाद समता, सूर्य नमस्कार के अभ्यास का प्रदर्शन किया गया। अमृत वचन, सुभाषित, एकल गीत प्रस्तुत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा कार्य देश में ही नहीं अपितु विश्व में मानव कल्याण के लिए समर्पित है। इस संगठन में सभी वर्ग के लोग कार्य करते हैं। देश में किसी भी आपदा पर स्वयंसेवक स्वस्फूर्त सहायता हेतु पहुंच जाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साहू कॉफी हाउस के पास भव्य स्वागत किया गया।