महासमुन्द

सामुदायिक भवन का नपाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
09-Jan-2023 3:35 PM
सामुदायिक भवन का नपाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी।
स्थानीय मौहारीभांठा में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने वार्ड पार्षद की मौजूदगी में 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। मौहारीभांठा वार्ड नंबर 28 में कल रविवार को 10 लाख की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन का नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। तुंहर विधायक तुंहर द्वार के दौरान विधायक की घोषणा को मूर्त रूप देते अधोसंरचना मद से भवन निर्माण कराया जाएगा।

इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर हर तबके के लिए ऐसे सामुदायिक भवन निर्माण करा रहे हैं। जिससे कि छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजनों को बेहतर तरीके से इस भवन में किया जा सके। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद अनिता विजय साव, हफीज़ कुरैशी, पवन पटेल, मंगेश टांकसाले, लता कैलाश चंद्राकर, राखी ठाकुर, राकेश पटवा आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट