महासमुन्द

नवाडीह जामली में छेरछेरा पर डीजे डांस स्पर्धा
09-Jan-2023 3:32 PM
नवाडीह जामली में छेरछेरा पर डीजे डांस स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी।
पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ग्राम नवाडीह जामली में छेरछेरा के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को छेरछेरा की बधाईयां दी। झालखम्हरिया ग्राम पंचायत के सरपंच यशवंत साहू ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के पवन चन्द्राकर ने किया। 

इस अवसर पर डॉ. चोपड़ा ने कहा कि सभी लोगों का मिल-जुलकर इस प्रकार के डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सरहानीय कार्य हैं। उन्होंने युवा वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में अपनी सरहानीय योगदान देें। क्योंकि युवा इस देश के भविष्य हैं और भविष्य के लिए ऐसे आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विवेक  साहू, डोमन चन्द्राकर, गैतराम ध्रुव, ईश्वर साहू, तुलाराम दीवान, संतोष ध्रुव, वेदप्रकाश ध्रुव, अछराडीह सरपंच हरमोहन सोनवानी, वासुदेव दीवान, तुकाराम साहू, धीरज साहू, नीरज साहू,  हनेश्वरी चन्द्राकर एवं नवयुवक समिति के समस्त सदस्य, ग्रामवासी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट