महासमुन्द

चोरी की 3 बाइक के साथ आरोपी हिरासत में
09-Jan-2023 3:31 PM
चोरी की 3 बाइक के साथ आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी।
जिले की सरायपाली पुलिस ने की चोरी गई 3 नग मोटर साइकल जप्त कर एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में सरायपाली पुलिस ने 8 जनवरी को बस्ती सरायपाली निवासी दुर्गा प्रसाद वैष्णव को चोरी की मोटर साइकिल बेचने ग्राहक तलाशते हिरासत में लिया है।

आरोपी दुर्गा प्रसाद वैष्णव उम्र 22 वर्ष ने स्वीकार किया है कि 3 नग मोटरसाइकिल चोरी करके अपने पास रखा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश है। आरोपी के कब्जे से 3 बाइक को समक्ष गवाहन जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में  लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की गई है। संपूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई, आरक्षक योगेन्द्र दुबे, राहुल वर्मा, समस्त थाना स्टाफ  का योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट