महासमुन्द

जिपं अध्यक्ष ने की कई मुद्दों पर चर्चा
08-Jan-2023 3:42 PM
जिपं अध्यक्ष ने की कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 8 जनवरी।
जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल द्वारा बागबाहरा में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य नागरिकों व संवाददाताओं के साथ मुलाकात कर सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी, साथ ही शासन की ओर से चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से समाचार पत्रों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का अपील की। साथ ही नव वर्ष की इस मिलन समारोह में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा क्षेत्र की छोटी - मोटी समस्याओं एवं विभिन्न प्रकार की मुद्दों पर चर्चा किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर सीधे बात करें। उन्होंने समस्या के समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया और कहा कि यदि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी मुझे प्रत्याशी घोषित करती है तो खल्लारी विधानसभा में एक नया आगाज करूंगी और खल्लारी विधानसभा को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे में कोई कसर नहीं छोडूंगी। इस मिलन समारोह में खल्लारी विधानसभा भर के पत्रकार सम्मिलित हुए, वहीं पत्रकार जनों ने भी उक्त समारोह को संबोधित भी किया।

इस मौके पर अजित पुंज, दानवीर शर्मा,  विष्णु महानन्द, सुरेश नरेडिया, धनंजय त्रिपाठी, अब्दुल हरिभूमि, देवेंद्र साहू, बलराज नायडू, भास्कर राव,  मयंक शर्मा, लीतेश परमार, तारेश साहू, रवि सेन, महेश हरपाल, सोमनाथ टोंडेकर,  हीरा चंद्राकर, आशीष गुप्ता, ललित , फिरोज मेमन, शंकर लाल कौशिक , सफी मोहम्मद, वाजिद खान, उषा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष सामिल रहीं।
 


अन्य पोस्ट