महासमुन्द

सीसी रोड का निर्माण कार्य का निरीक्षण
08-Jan-2023 3:38 PM
सीसी रोड का निर्माण कार्य का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जनवरी।
महासमुंद वार्ड नं 9 रेल्वे कॉलोनी में रेल विभाग द्वारा कराये जा रहे सीसी रोड का निर्माण कार्य का निरीक्षण सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, पार्षद प्रतिनिधि महेन्द्र सिका, युवा नेता जगन्नाथ छुरा ने किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रोड निर्माण में उपयोग किए जा रहे मसाले में सीमेंट की मात्रा बहुत ही कम है। निर्धारित एसओआर के अनुसार मसाला नहीं बनाया जा रहा है।

सांसद प्रतिनिधिद्वय ने इंजीनियर श्री बेहरा को फोन कर निर्माण स्थल में बुलाया और निम्न स्तर की सीमेंट मसाले को ठीक करने का निर्देश दिया। सांसद प्रतिनिधि द्वय ने निर्देश दिया कि सीसी रोड निर्माण स्थल में विभाग का एक कर्मचारी उपस्थित रहे और उनके  देख रेख में निर्माण कार्य हो। सांसद प्रतिनिधियों ने सीसी रोड की गुणवता की जांच हेतु रेल्वे विभाग के उच्च अधिकारी से करने की बात कही है।
 


अन्य पोस्ट