महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध जुआ पर पुलिस की कार्रवाई में पडक़ीपाली खार बागबाहरा के पोल्ट्री फार्म में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से नगदी रकम 73 हजार रुपए, 10 नग मोबाइल, 8 नग मोटर साइकिल, एक कार मिलाकर कुल 9 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
थाना बागबाहरा में कल 6 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्राम पडकीपाली खार में दबिश दी। वहां ताश के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे 10 लोगों पर कार्रवाई की गई। आरोपियों में पारस चंद्राकर उम्र 35 वर्ष साकिन घुंचापाली, संदीप सोनी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड नं 9 कोमाखान, राकेश चंद्राकर उम्र 28 वर्ष साकिन कोमाखान, देव सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकिन बीकेबाहरा, रूपेश साहू उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड नं 9 कोमाखान, आकाश चंद्राकर उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं 7 कोमाखान, कैलाश जैन उम्र 58 वर्ष साकिन कोमाखान, बैजनाथ साहू उम्र 42 वर्ष साकिन जामगांव, चंद्र कुमार साहू उम्र 45 वर्ष साकिन कलमीझर तथा खेमराज जैन उम्र 30साल साकिन वार्ड नं 14 कोमाखान शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 73 हजार रुपए नगद, 10 नग मोबाइल कीमती 1 लाख, 22 हजार, 8 नग मोटर साइकिल कीमती 4 लाख, 70 हजार रुपए, 1 नग कार, जुमला कीमती 9 लाख, 65 हजार रुपए की जप्ती पत्रक बनाकर कब्जे में लिया है। ं सभी आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में 13 जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया है।