महासमुन्द

घर-घर जा कर अंकित ने मांगा छेरछेरा
07-Jan-2023 2:57 PM
घर-घर जा कर अंकित ने मांगा छेरछेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 पिथौरा,  7 जनवरी।
खल्लारी विधानसभा के सक्रीय कांग्रेस नेता व पर्यटन मंडल के सदस्य अंकित बागबाहरा ने बताया कि छेर छेरा पुन्नी के अवसर पर ग्राम चुरकी में घर घर जा कर छेर छेरा प्रसिद्ध पंक्ति छेरिक छेरा छेर मरकनीन छेर छेरा, माई कोठी के धान न हेर हेरा बोला और घर के सामने अरन बरन कोदो दरन,जबे देबे तभ्भे टरन बोल अड़ गए।

अंकित ने बताया जनश्रुति है कि एक समय धरती पर घोर अकाल पड़ा। अन्न, फल, फूल व औषधि नहीं उपज पाई। इससे मनुष्य के साथ जीव-जंतु भी हलाकान हो गए। सभी ओर त्राहि-त्राहि मच गई। ऋषि-मुनि व आमजन भूख से थर्रा गए। तब आदि देवी शक्ति शाकंभरी की पुकार की गई। शाकंभरी देवी प्रकट हुई और अन्न, फल, फूल व औषधि का भंडार दे गई। इससे ऋषि-मुनि समेत आमजनों की भूख व दर्द दूर हो गया। इसी की याद में छेरछेरा मनाए जाने की बात कही जाती है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छेर छेरा पुन्नी और माँ शाकंभरी जयंती पर अवकाश घोषित किया इस हेतु भी समस्त छत्तीसगढ़ वासियों के साथ साथ मरार समाज ने विशेष रूप से साधुवाद दिया।

छेर छेरा मांगने वालों में मुख्य रूप से शांत साहू,यादराम ध्रुव, उगेश्वर पटेल उपसरपंच, पोखन साहू,राजेन्द्र साहू, भानु राम साहू, नीलकंठ पटेल,लक्ष्मी नारायण साहू, लेखराम साहू,गुलाब सेन, दुर्गा साहू,कुंदन साहू,चोवा साहू,घनश्याम ध्रुव,ओमप्रकाश साहू, लखेश्वर चक्रधारी, भूपेंद्र चक्रधारी,लोमस बरिहा,कोमल ध्रुव,गिरधर ध्रुव,डोमन साहू, मानसिंग यादव,रामकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट