महासमुन्द

अर्दली रूम का आयोजन कर जवानों की समस्याओं का निराकरण कर रहे महासमुंद कप्तान
07-Jan-2023 2:54 PM
अर्दली रूम का आयोजन कर जवानों की समस्याओं का निराकरण कर रहे महासमुंद कप्तान

महासमुंद, 7 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह ने अर्दली रूम का आयोजन कर जवानों की समस्याओं का निराकरण किया है और कहा है कि प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस जवानों की समस्याएं सुनी जाएगी। जिला पुलिस के जवानों का इस मामले में कहना है कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री सिंह ने जिले के प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जवानों की विभागीय एवं व्यक्तिगत परेशानियों की सुनवाई एवं समाधान करने का विशेष पहल किया है जो अपने जवानों अथवा मातहतों के प्रति संवेदना को दर्शाता है। यह अधीक्षक के प्रति जवानों के मन में अपने मुखिया के प्रति कृतज्ञता पैदा करती है।

मालूम हो कि कल शुक्रवार को गैर हाजिर रहने वाले 2 प्रधान आरक्षक व 3 आरक्षकों में से 1 प्रधान आरक्षक व 3 आरक्षकों को कर्तव्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता को लेकर पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि व्यवहार में सुधार लाएं। एक प्रधान आरक्षक को दफ्तर में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निंदा जैसी छोटी सजा के रूप में दण्डित किया है। महासमुंद पुलिस परिवार के महिलाओं ने भी अर्दली रूम में उपस्थित होकर केंद्रीय विद्यालय स्कूल के लिए बस सुविधा चालू कराने का निवेदन पुलिस अधीक्षक से किया है।
 


अन्य पोस्ट