महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व विधायक एवं प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डा.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में ग्राम पचरी झलप में आयोजित सभा को संम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 16 लाख लोगों का आवास का निर्माण रोक दिया है। जबकि केन्द्र सरकार ने इसकी संपूर्ण राशि छत्तीसगढ़ सरकार के खाते में जमा कर दिया है। कांग्रेस की सरकार गरीबों के आवास को लेकर जरा भी चिंतित नहींं है। स्थिति यह है कि आज अनेक लोग अधूरे आवास के कारण खुले मैदान में अथवा सामुदायिक आश्रयों में कठिनाइयों के बीच निवास करने मजबूर हंै।
इस अवसर पर अरविंद लहरे, कमल जोशी, सतीश मारकण्डे ने गांव में गांव में भ्रमण कर सभी बेघर परिवारों को स्थल पर एकत्रित किया और फार्म भरवाया तथा आश्वस्त किया कि यादि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आती है तो योग्यतानुसार सबको मकान बनाने राशि दी जायेगी।
------------