महासमुन्द

देशी व महुआ शराब की अवैध बिक्री पर छापामार कार्रवाई
06-Jan-2023 3:23 PM
देशी व महुआ शराब की अवैध बिक्री पर छापामार कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी।
देशी व महुआ शराब की अवैध बिक्री पर लगातार छापामार कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा जिले की सभी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री पर निर्देश अंकुश लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए इसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के पर्यवेक्षण में  महासमुन्द जिले प्रत्येक थाना चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था।

जिसके तहत् समस्त थाना चौकी प्रभारीयों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिग कर मुखबिरों को सजग कर अवैध शराब निर्माण,  मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसके तहत जिले में दिनांक 5 जनवरी को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 5 व्यक्तियों के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री किए जाना आने पर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट का मामला कायम कर लगभग 137 लीटर देसी व महुआ शराब जब्त की गई।

थाना बसना में आरोपी मुरलीधर मिरी साकिन बेल्डीह पठार से 35 लीटर महुआ शराब कीमत 7000 को जब्त किया गया उसके विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह आरोपी राकेश बारीक साकिन बेल्डीह पठार से 75 लीटर महुआ शराब कीमत 15000 को जब्त किया गया।

थाना कोतवाली’ में आरोपी खिलावन प्रसाद साकिन लखौली से खरोरा के पास 6-5 शराब कीमत 4000 जब्त किया गया।  थाना सांकरा’ में आरोपी रोहित निषाद साकिन अंसुला से 10 लीटर महुआ शराब कीमत 2000 जब्त किया गया।  ’थाना सांकरा’ में आरोपी चंदन सिंह ठाकुर साकिन अंसुला के पास से 10 लीटर महुआ शराब कीमत 2000 जब्त किया गया।

इन सभी के  विरुद्ध 34;2द्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब विक्रेताओं के अभियान आगे भी जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट