महासमुन्द

पिरदा कॉलेज में आयोजित हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
06-Jan-2023 3:00 PM
पिरदा कॉलेज में आयोजित हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

सामूहिक खेलों में बालिका क्रिकेट आकर्षण का केंद्र रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी।
शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी अनिल कुमार दीवान एवं कश्यप प्रधान के नेतृत्व में दोनों संकाय से कैरम बालक में सचिन प्रधान एवं बालिका में अमीषा प्रधान, कुर्सी दौड़ बालक में देवेश देवांगन एवं बालिका में भोज बाई, ऊंची कूद बालक में नीतीश जाटवार एवं बालिका में पुष्पांजलि भोई, गोला फेंक बालक में लखन राणा एवं बालिका में रूबी कैवर्त, रिले रेस बालक में लोकेश पटेल एवं बालिका में सपना प्रधान,100 मीटर दौड़ बालक में विजय शास्त्री एवं बालिका में चांदनी सिदार,200 मीटर दौड़ बालक में लोकेश पटेल एवं बालिका में मोना जगत,स्लो साइकिल बालक में रतन बरिहा एवं बालिका में फूल कुमारी डडसेना, तवाफ ेंक बालक में नितेश जटवार एवं बालिका में फुल कुमारी डडसेना, लंबी कूद बालक में अजीत पारेश्वर एवं बालिका में रिंकी प्रधान विजेता रहे।

इसी तरह सामूहिक खेलों में बालिका क्रिकेट आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। बालक एवं बालिका दोनों समूह में क्रिकेट में कला संकाय की टीम विजेता रही। बालक कबड्डी में कला संकाय की टीम विजेता रही। जबकि बालिका कबड्डी में विज्ञान संकाय की छात्राओं का दबदबा रहा। खो-खो में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में विज्ञान संकाय की छात्राओं का दबदबा रहा। इसी दौरान राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली, पोस्टर बनाओ, निबंध, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष से सुषमा भोई, ज्योति पटेल, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की मोनिका प्रधान, जीवन में गणित का महत्व, विषय पर निबंध प्रतियोगिता में बीएससी अंतिम वर्ष की आफरीन खान, ऊंची कूद प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष सेवा अनीशा पटेल, अलीशा प्रधान एवं रजनी परेश्वर रहे। जबकि भाषण प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष अभिलाषा दास प्रथम रही। तीन दिन तक चले इस वार्षिक खेलकूद समारोह को सफल बनाने में सभी प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी हिंदी के सहायक प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी अंकित भोई ने दी है।


अन्य पोस्ट