महासमुन्द

छेरछेरा पर्व हर्षोल्लास मना
06-Jan-2023 2:35 PM
छेरछेरा पर्व हर्षोल्लास मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी।
महासमुंद जिले में आज छेरछेरा का पर्व हर्श उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गांवों के अलावा शहरों में भी बच्चे हाथ में झोला लेकर सुबह-सुबह घरों में दस्तक दे रहे हैं और लोग उन्हें अन्न, पैसे तथा फलों का दान कर रहे हैं। महासमुंद जिले का भी मुख्य फसल धान है।
ओडि़शा के बार्डर पर बसे होने के बाद भी यहां के किसान धान बोआई से लेकर कटाई-मिंजाई और कोठी में धान रखते तक दान की परम्परा का निर्वाह करता है।

आज जिले में शाकंभरी जयंती भी धूमधाम से मनाई जा रही है। महासमुंद जिले में छेरछेरा से प्राप्त अन्न से रामायण मंडली, लीला मंडली, सहकारी बैंक के रूप में रामकोठी, शिक्षा मंदिर के रूप में जनता स्कूल आदि की शुरूआत हुई है।
बच्चे आज खुशी-खुशी घरों में अरन-बरन कोदो दरन, जब्भे देबे तब्भे टरन, छेरछेरा माई कोठी के धान ल हेर हेरा कहते हुए दस्तक दे रहे हैं और दान के रूप में लोग उन्हें धान, चावल, फल, पैसे आदि का दान कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट