महासमुन्द

108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ 3 से 6 फरवरी तक
05-Jan-2023 3:45 PM
108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ 3 से 6 फरवरी तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जनवरी।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवम गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के तत्वावधान में जिले के गायत्री परिवार एवं क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग से नगर में 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। यह महायज्ञ 3 से 6 फरवरी तक आयोजित है। यज्ञ स्थल कृषि उपज मंडी पिटियाझर में कल 6 जनवरी को प्रात: 11 बजे भूमिपूजन का भव्य समारोह होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदर्श वर्मा जोन समन्वयक गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ प्रांत, विशिष्ट अतिथि चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद लोकसभा, विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद, द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी, देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक बसना, किस्मत लाल नंद विधायक सरायपाली, अग्नि चंद्राकर अध्यक्ष कृषि बीज विकास निगम, चंदूलाल साहू पूर्व सांसद महासमुंद लोकसभा, पूनम चंद्राकर पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद, डॉ. विमल चोपड़ा पूर्व विधायक महासमुंद, राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद आदि उपस्थित रहेंगे।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में जिले के गायत्री परिजन एवम स्थानीय नागरिक भी सम्मिलित होंगे। इस भव्य भूमिपूजन समारोह की तैयारियां गायत्री परिवार महासमुंद द्वारा जारी है। गायत्री महायज्ञ आयोजन समिति ने नागरिकों को उपरोक्त भूमि पूजन समारोह में सम्मिलित होने के लिए निवेदन किया है।


अन्य पोस्ट