महासमुन्द

जूनियर नेशनल सॉफ्ट बॉल में महासमुंद के तीन शामिल
05-Jan-2023 3:01 PM
जूनियर नेशनल सॉफ्ट बॉल में महासमुंद के तीन शामिल

महासमुंद, 5 जनवरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द के तीन छात्र दिव्यांश दास मानिकपुरी, सौरभ साहू, ओमप्रकाश साहू ने सीहोर मध्यप्रदेश में 4 से 6 नवम्बर तक आयोजित सातवें जूनियर नेशनल सॉफ्टबाल  चैंम्पियनशिप 2022-2023 में भाग लिया। प्रतियोगिता का मैरिट प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विभाग अनिता दवे, प्रधान पाठक प्राथमिक विभाग रूपा पांडेय, व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, व्यायाम शिक्षक तृषा शर्मा सहित संस्था के समस्त स्टॉफ  ने बधाई एवं शुभकामना देेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट