महासमुन्द
महासमुंद, 5 जनवरी। ग्राम पटेवा के सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल प्रांगण में सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग शिविर 23 से 30 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजनांदगांव के द्वारा लगाया गया। शिविर के माध्यम से प्रशिक्षु प्रतिदिन योग, आध्यात्म की शिक्षा एवं बौद्धिक शिक्षा, संस्कार की शिक्षा प्राप्त करते रहे। इस शिविर में सांसद सरोज पाण्डेय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा स्वयं सेवकों का हौसला बढ़ाया। शिविर संचालन में भागीरथी विश्वकर्मा, जिला प्रचारक पुष्पेंद्र निषाद, पुष्कर राज बख्शी, टेकराम साहू, राजू यादव, हेमू सोनी, अमित पाण्डेय, जिला कार्यवाहक मनोहर चंदेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में 100 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। शिविर का समापन 30 दिसंबर को शाम चार बजे हुआ जिसमें प्रांत प्रचारक प्रेम शंकर सिदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।