महासमुन्द

मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता के लिए वाद-विवाद स्पर्धा
04-Jan-2023 6:47 PM
मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता के लिए वाद-विवाद स्पर्धा

विजेता महिला आरक्षक तरूणलता मिश्रा सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता खातिर कल राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगता 2023 का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 13 प्रतिभागी शामिल हुए। बिलासपुर की प्रतिभागी महिला आरक्षक तरूणलता मिश्रा विजेता रही।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता उत्पन्न करने के लिये महासमुंद पुलिस विभाग की ओर से हॉटल अकाशिया, बैंक्वेट हाल महासमुंद में राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महासमुंद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर थे। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, डीएफओ पंकज कुमार राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एस आलोक,  डीएफओ पंकज कुमार राजपूत, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान में आम नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व एवं मानव अधिकार के बारे में विस्तार से बताया।

कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने इस दौरान मानव अधिकार के विषय में प्रकाश डाला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक ने मानव अधिकार के प्रति जागरूक रहने एवं पुलिस के साथ मानव अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डीएफओ ने मानव अधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। तत्पश्चात् प्रतियोगता की शुरुआत हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 13 प्रतिभागी शामिल हुए।

एक प्रतियोगी आरक्षक निर्मण बड़ा जिला जशपुर से विडियों कॉलिंग के माध्यम से प्रतियोगिता में जुड़ीं। प्रतियोगिता पश्चात् निर्णायक मण्डल के सदस्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य के प्रध्यापक नीलम अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस.चद्रसेन, जिला लोक अभियोजक भूपेन्द्र राठौर ने महिला आरक्षक तरूणलता मिश्रा जिला बिलासपुर को विजेता घोषित किया। उन्हें रनिंग ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

शेष समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आमंत्रित अतिथियों एवं निर्णायकों का एसपी ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उक्त प्रतियोगिता में श्याम बालाजी बीएड कॉलेज महासमुंद, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में आहुत हुई। कार्यक्रम का संचालन सरिता तिवारी तथा समापन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंजुलता बाज, आभार प्रदर्शन उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर, रक्षित निरीक्षक नीतिश नायर, निरीक्षक आशोक वैष्णव, उप निरीक्षक नसीम उद्दीन, सउनि प्रवीण शुक्ला, प्रआर. भूपेन्द्र डडसेना, मिनेश ध्रुव, अन्नू भोई उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट