महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 4 जनवरी। फसल कटाई के पश्चात आदिवासी समाज के आराध्य देव बुढ़ा देव की वार्षिक पूजा-अर्चना प्रारंभ हो जाती है, ऐसा ही एक पूजा-अर्चना का महान पर्व डोगरीपाली रेवा में आयोजित हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव सम्मिलित हुए।
समस्त नेताम परिवार द्वारा देव कोठार डोगरीपाली रेवा में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कल धरना की पूजा हुई, तत्पश्चात आज नववर्ष के अवसर पर देव पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव एवं उपस्थित अन्य अतिथियों के द्वारा बुढ़ा देव की पूजा अर्चना की गई।
प्रतिनिधियों के साथ संसदीय सचिव ने किया भोजन प्रसादी ग्रहण
देव कोठार में आयोजित पूजा अर्चना के पश्चात संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की कथा सामाजिक चर्चा में भी सम्मिलित हुए।
इस दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री यादव ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास पर सारगर्भित उद्बोधन भी दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वह सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, गणेश शर्मा, शमीम खान, रमेश साहू, तूफान दीवान, भुवन साहू, अमर साय, अजी राम, रमेश रामलाल, हरेश प्रेमलाल, खाम सिंह, भंवर सिंह, चंदन सिंह , नेतराम धनीराम, टीके लाल, जय सिंह, जयलाल तोगेश के साथ-साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रहे।