महासमुन्द

वनवासी किसानों को रबी फसल के लिए कोडार से पानी मांगने कार्यपालन अभियंता से मिले डॉ. चोपड़ा
03-Jan-2023 3:50 PM
वनवासी किसानों को रबी फसल के लिए कोडार से पानी मांगने कार्यपालन अभियंता से मिले डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी।
वनाधिकार पट्टे से वंचित तुमगांव क्षेत्र के वनवासी किसानों को रबी फसल के लिए कोडार बंाध से पानी की मांग पर कल पूर्व विधायक डा.विमल चोपड़ा, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में कार्यापालन अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यपालन अभियंता से किसानों को रबी फसल हेतु शीघ्र पानी दिये जाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के वनवासी किसानों को रबी फसल के लिए कोडार बंाध से सिंचाई के पानी नहीं दिये जाने की समस्या को लेकर कोडार, घोंघी बाहरा एवं बंजारी के किसानों के साथ पूर्व विधायक डा.विमल चोपड़ा ने कार्यपालन अभियंता के निज निवास में पहुंचकर भेंट की। पश्चात् चर्चा में बताया कि आगामी रबी फसल हेतु प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों को कोडार बंाध से खेतों में सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है लेकिन जो किसान कोडार बांध पट्टा धारक एव वंचित हैं उन्हें पानी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे गांवों में कोडार, घोंघीबाहरा एवं बंजारी शामिल है। जबकि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में जिले के किसानों के हितों में अनेक योजनाएं बनाई गयी साथ ही सभी किसानो को रबी फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाता थ। इस दौरान ग्राम कोडार, घोंघीबाहरा एवं बंजारी से किसान चिंतामणी साहू, तुकेश साहू,ठाकुर राम साहू,पण्डित साहू,मनोज पटेल, तिलक राम पटेल, रामू पटेल, कामता साहू, ईतवारी साहू, हेमराम पटेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट