महासमुन्द

नया वर्ष शांति लेकर आया
03-Jan-2023 3:46 PM
नया वर्ष शांति लेकर आया

महासमुंद, 3 जनवरी। महासमुंद में इस बार नया वर्ष शांति लेकर आया। जिले भर में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई और न ही कहीं से खून खराबे की खबर आई। लोग नए साल के पहले दिन मंदिरों में गए और परिवार के जिले के लोगों के लिए मंगलकामनाएं की। बहुत से लोग परिवार के साथ टूर पर निकले। कल दूसरे दिन भी जिले के गार्डनों, मंदिरों में लोगों की भीड़ दिखी। स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट में छात्र अध्यापकों ने धान की बालियों की खूबसूरत झालर बनाकर कैंपस में सजाया। चिडिय़ों के लिए दाना पानी का व्यवस्था की। डाइट में आने जाने वालों के लिए ये झालर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

 


अन्य पोस्ट