महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी। नागरिकों को बेहतर शहर और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन सहित पार्षदों ने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर से मुलाकात की और विकास कार्यों से जुड़े एक मांग पत्र सौंपा है।
इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि राशि के अभाव में नगर पालिका के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि हर साल शासन ग्रीष्मकालीन जल प्रदाय के लिए 20 लाख रुपए नगर पालिका को देती है लेकिन पिछले सत्र में नगर पालिका को वो राशि नहीं मिली है। नपाध्यक्ष बताया कि बस स्टैंड के पीछे स्थित दुकानों का आबंटन भी रुका हुआ। इसके अलावा राशि के अभाव में चौपाटी, मंगल भवन में बिजली वायरिंग, लाइट कार्य नहीं हो पाया है तथा लंबे समय से शंकराचार्य भवन का जीर्णोद्धार- रंगरोगन नहीं किया जा सका है। जिस पर कलेक्टर ने विकास कार्यों के लिए राशि दिलाने का भरोसा दिलाया है।
इस अवसर पर पार्षद पवन पटेल, हफ ीज़ कुरैशी और मंगेश टांकसाले मौजूद थे।