महासमुन्द

शराब का अवैध परिवहन करते 2 हिरासत में
03-Jan-2023 3:42 PM
शराब का अवैध परिवहन करते 2 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी।
शराब का अवैध परिवहन करते 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई क े मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा प्रेमलाल साहू, निरीक्षक गोपाल धुर्वे थाना प्रभारी पटेवा की टीम ने परसों 1 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सागर चंद जोशी उम्र 45 साल साकिन ग्राम बरेकेल कला थाना पटेवा तथा पिलेन्द्र कुमार मुखर्जी उम्र्र 40 साल साकिन ग्राम बरेकेल कला को प्लास्टिक बोरी में 51 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 4 हजार 80 रुपए समेत हिरासत में लिया है। परिवहन में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर साइकिल भी बरामद किया गया है।
 


अन्य पोस्ट