महासमुन्द

महासमुंद मेडिकल कॉलेज में मरीजों के भोजन एवं कुप्रबंधन को लेकर आप की चेतावनी
03-Jan-2023 2:34 PM
महासमुंद मेडिकल कॉलेज में मरीजों के भोजन एवं कुप्रबंधन को लेकर आप की चेतावनी

कहा- एक हफ्ते का समय है व्यवस्था कर दीजिए वरना हॉस्पिटल के बाहर धरना प्रदर्शन होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महासमुंद के जिला अस्पताल में खुले मेडिकल कॉलेज में निम्न स्तरीय भोजन मरीजों को परोसी जा रही है। इस बात की शिकायत मिलने पर आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की एक टीम मरीजों का हालचाल पूछने एवं भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। जहां मरीजों से बात करने पर पता चला कि मरीजों को निम्न स्तर और कम मात्रा में भोजन परोसी जा रही है।

उन्होंने कहा है कि जिला अस्पताल में प्रति मरीज के पीछे प्रतिदिन सामान्य मरीज 150 रुपए एवं गर्भवती माताओं के लिए 250 रुपए की दर से भोजन निर्धारित है। जिसमें सुबह दूध या 2अंडा, रोज अलग-अलग तरह का नास्ता, मौसमी फल, दोपहर को 2 रोटी, चावल,  सब्जी, दाल, रात में रोटी, सब्जी दाल निर्धारित है। मरीजों को थाली में हाइजेनिक पॉलीथिन में कव्हर करके देना है। लेकिन इन नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए ठेकेदार द्वारा मरीजों को भिखारियों की तरह बिना प्लेट के लाइन लगाकर कम मात्रा में गुणवत्ताहीन भोजन दिया जा रहा है।

इन्होंने आगे कहा है नर्सो द्वारा मरीजों से दुव्र्यवहार की शिकायत एवं सफाई कर्मियों द्वारा मरीजों से पैसा मांगने की बात आम है। ै हॉस्पिटल के डीन से इस सन्दर्भ में बात करने पर उन्होंने धौंस जमाते हुए कहा आपने शिकायत कर दिया अब ये हमारा मामला है हम देख लेंगे। इस पर आम आदमी पार्टी ने फिर 3 दिन बाद निरिक्षण किया तो पाया कि स्थिति जस की तस थी।

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भोजन का मीनू प्रिंट कराके हॉस्पिटल के मरीजों के वार्डों में लगवाया एवं प्रबंधन को चेतावनी दी कि एक हफ्ते का समय है व्यवस्था कर दीजिए वरना हॉस्पिटल के बाहर धरना,प्रदर्शन होगा। इसके बाद आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए 2 डाक्टरों की टीम गठित कर प्रति दिन भोजन की गुणवत्ता जांचने और डेली रिपोर्ट देने की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन ने किया है। हॉस्पिटल निरीक्षण टीम में आम आदमी पार्टी के भूपेन्द्र चन्द्राकर, अभिषेक जैन, संजय यादव, कादिर चौहान, विकास कुमार, मुकेश कुर्रे, पूना राम निषाद, भीखम साहू अस्पताल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
 


अन्य पोस्ट