महासमुन्द

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में झलप पहुंचे डॉ. चोपड़ा
03-Jan-2023 2:34 PM
मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में झलप पहुंचे डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी।
झलप पटेवा मंडल के नेतृत्व में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत झलप के टिकरापारा में रखी गई। 

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना का लाभ समस्त जनता को मिलना चाहिए। केन्द्र सरकार लोगों के हित में नये नये योजना बना रही है। हर घर नल जल योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवासा योजना प्रधानमंत्री मोदी सरकार की योजना है जो जरूरत मंद हितग्राही को सीधे मिले। उन्होंने लोगों से समस्त योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला,वरिष्ट भाजपा नेता खेमराज बघेल,मंडल उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी राकेश साहू,मोर्चा अध्यक्ष जगदीश चौहान,पोतदार सोनवानी, युवा मोर्चा महामंत्री दीपक मोंगरे, पूरन मार्कण्डेय, सुमेर सिंग ध्रुव, गोवर्धन चक्रधारी, श्यामरतन सागर, खिलावन साहू, ललिता ध्रुव, दुकाला साहू, जगतराम साहू व अन्य ग्रामीण तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट