महासमुन्द
सामाजिक और राजनीतिक चिंतन बैठकों से महासमुंद और कुरूद में समाज प्रमुखों ने बनाई कार्ययोजना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी। राज्य का कलार समाज महासमुंद में महासम्मेलन करने जा रहा है। महासमुंद और कुरुद में समाज प्रमुखों की बैठक में महासम्मेलन को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर समाज ने चिंतन करते हुए अनेक प्रस्ताव पारित किए हैं। जानकारी मिली है कि सम्मेलन के जरिए रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार के कलार परिवार पहली बार एक मंच पर एकत्र हो रहे हैं। इस महासम्मेलन में पांचों जिलों के कलार गौरवों का सम्मान होगा। महासम्मेलन की तैयारी में समाज का हर वर्ग जुट गया है।
महासम्मेलन के संयोजक नीरज गजेंद्र ने बताया कि कलार गौरव का सम्मान सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, खेलकूद, कला-साहित्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण आदि नौ श्रेणियों में दिया जाएगा। सभी सम्मान समाज के उन स्वजनों की स्मृति में दिया जाएगा, जिन्होंने उपरोक्त क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल की है। जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा ने बताया कि सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए महासमुंद में महासम्मेलन के पहले बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे।
बैठक में कुरुद और महासमुंद में सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर पूर्व के एजेंडों पर सकारात्मक प्रस्ताव पारित किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन कर रहे कलार गौरवों का सम्मान होना है। जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा महासमुंद, कालीदास सिन्हा धमतरी, दानुराम सिन्हा गरियाबंद, भूषण सिन्हा रायपुर, भूवन जायसवाल बलौदाबाजार, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी नीरज गजेंद्र महासमुंद, निरंजन सिन्हा धमतरी, मुरलीधर सिन्हा गरियाबंद, युवराज सिन्हा केंद्री, बसंत सिन्हा महासमुंद महासम्मेलन की कार्ययोजना बना रहे हैं।
दोनों बैठकों में समाज की रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रस्तावों पर युवराज सिन्हा केंद्री, सीताराम सिन्हा पिथौरा, दीपक सिन्हा पटेवा, योगेश्वर राजू सिन्हा, उमेश नशीने महासमुंद, डा. किशोर सिन्हा ठाकुरदिया, राजेंद्र कुमार सिन्हा ढोंडरा, ओमप्रकाश सिन्हा फिंगेश्वर ने विचार रखे,जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, डूमनलाल सिन्हा, राधेलाल सिन्हा, शिवप्रसाद डडसेना, दानेश्वर प्रसाद सिन्हा, कमल सिन्हा राजिम, मुरलीधर सिन्हा बागबाहरा, खेमराज सिन्हा मोंगरापाली, शैलेंद्र डडसेना, राजू सिन्हा पिथौरा, अंबिका सिन्हा चारामा, गोरेलाल सिन्हा कोपरा आदि विशेष रूप से मौजूद थे।